TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

MP Lok Sabha Election 2024: भाजपा में पारोल साहू सहित कई नेता शामिल, CM मोहन ने कांग्रेस पर बोला हमला

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में शुक्रवार को प्रतिभा राजपूत, पारोल साहू, शेर सिंह यादव, कृष्णा बिट्टू और अमित साहू समेत कई नेताओं ने भाजपा में शामिल हुए।

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में शुक्रवार को भी प्रतिभा राजपूत, पारोल साहू, शेर सिंह यादव, कृष्णा बिट्टू और अमित साहू समेत कई नेताओं को अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। छिंदवाड़ा से शाहिद खान भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में बुद्धिजीवी आते हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्विजय तो रण छोड़ कर ही भाग गए।


Topics:

---विज्ञापन---