Madhya Pradesh Lok Sabha Election: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टियां इलेक्शन में जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने हिंदू वोटरों को साधने के लिए मेगा प्लान बनाया है। राम मंदिर को लेकर भाजपा हिंदू वोटर पर फोकस करेगी। पार्टी बताएगी कि राम मंदिर उनकी सरकार में बना। एक तरह से पार्टी धार्मिक आयोजन करके हिंदू वोट बैंक को साधेगी।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर की उपलब्धि को बीजेपी कार्यकर्ता चुनाव से पहले घर-घर पहुंचाएंगे। हम राम को लाए हैं… की उपलब्धि के साथ यह भी जानकारी दी जाएगी कि पांच सौ साल के लंबे इंतजार के बाद भगवान राम का जो मंदिर अयोध्या में बना है, वह 1947 के बाद ही बन जाना था लेकिन कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिमों को आपस में लड़ाने के लिए इस मुद्दे को लटकाए रखा।
आपको बता दें कि भाजपा पूरे देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व चला रही है। काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर, उज्जैन में श्री महाकाल महालोक का निर्माण किया गया है। बीजेपी अब इसे लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल करेगी।
संबंधित खबरें
'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
10 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
16 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 day agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 days agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 days agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 days agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines