News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के कई मंत्रियों से नाराज बताए जा रहे हैं। जिसके बाद अब कयास लगने लगे हैं कि इन मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। गृह मंत्री ने मध्य प्रदेश में पहले कम हुई वोटिंग पर नाराजगी व्यक्त की थी। जिसके बाद उन्होंने वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ाने के लिए कई मंत्रियों को निर्देश जारी किए थे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि गृह मंत्री की उम्मीदों के अनुरूप वोटिंग में इजाफा नहीं हो पाया। जिसके कारण अमित शाह नाराज बताए जा रहे हैं। तीसरे चरण में एमपी की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है। लेकिन इन सीटों पर 11 मंत्री होने के बाद भी वोटिंग पर्सेंटेज नहीं बढ़ पाया। जिसके बाद माना जा रहा है कि शाह एक्शन ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह की उम्मीदों पर 8 मंत्री खरे नहीं उतरे। जबकि 3 मंत्रियों का प्रदर्शन शानदार रहा। उनमें से दो मंत्री भोपाल और एक ग्वालियर सीट से है। राजगढ़ सीट के एक मंत्री का काम बेहतर माना जा रहा है। जबकि इसी सीट पर एक और मंत्री भी हैं। जिनको काम दिया गया था। बताया जा रहा है कि वे पिछड़ गए हैं। आइए रिपोर्ट में जानते हैं पूरे मामले के बारे में…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.