MP CM Mohan Yadav’s Son Wedding: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव आज यानी शनिवार 24 फरवरी को किसान परिवार की बेटी शालिनी के साथ सात फेरे लेंगे। दोनों परिवार मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं लेकिन वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए उन्होंने राजस्थान के पुष्कर को फाइनल किया है। पुष्कर के पुष्करा रिसोर्ट शुक्रवार को मेहंदी और हल्दी की रस्म और रिंग सेरेमनी हुई। इस दौरान सबसे चौंकाने वाली चीज थी वैभव और उनकी मंगेतर शालिनी की एंट्री। लग्जरी कार या हेलीकॉप्टर की बजाय दोनों डेजर्ट बाइक पर आए।
शालिनी के पिता सतीश यादव हरदा के रहने वाले हैं। 2 फरवरी को हरदा में वैभव और शालिनी की सगाई हुई। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी शनिवार को इस शादी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई दिग्गज नेता और वीआईपी की भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। आपको बता दें कि डेस्टिनेशन पर सिर्फ आमंत्रित लोगों को ही एंट्री दी जा रही है। आयोजन को लेकर प्रशासन की तरफ से तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
4 mins agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
10 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines