हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Budget Session 2024: बजट पर क्या बोले CM मोहन यादव? विपक्ष के हंगामे पर दी पहली प्रतिक्रिया

MP Budget Session 2024: मध्य प्रदेश के विधानसभा में आज मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। बजट पेश होने के बाद अब इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन

MP Budget Session 2024: मध्य प्रदेश के विधानसभा में मानसून सत्र में आज मोहन यादव सरकार द्वारा पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कुल 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने आम आदमी से लेकर युवाओं, गरीबों, महिलाओं और प्रदेश की सड़कों तक के लिए प्रावधान रखे गए। बजट पेश होने के बाद अब इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा एक बड़ा बयान दिया गया है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि इस बार के बजट में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, इस बार बजट में किसी तरह का कोई नया टैक्स नहीं लाया गया है। प्रदेश के विकास को देखते हुए विभाग की मांग से ज्यादा राशि उन्हें दी गई है। इसके साथ ही, सीएम मोहन यादव ने बताया कि वह और उनका पूरा मंत्रिमंडल अपना टैक्स अपनी सैलेरी से देंगे। इस बात से नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष भी सहमत है। इस दौरान, सीएम मोहन ने सदन में विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे को लेकर कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि चुनाव खत्म हो गए हैं, अब प्रदेश के लिए काम करने का समय है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola