हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

48 करोड़ के लग्जरी घर में रहती हैं Madhuri Dixit, देखें धक-धक गर्ल के घर की इनसाइड वीडियो

Madhuri Dixit Luxury Home Inside Video: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वैसे आपको बता दें कि एक्ट्रेस की तरह उनका घर भी काफी खूबसूरत है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Home Inside Video.

Madhuri Dixit Luxury Home Inside Video: ‘धक-धक करने लगा…’ ये गाना प्ले होते ही फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा माधुरी दीक्षित का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है। आपको बता दें कि ‘धक-धक गर्ल’ आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर हम आपको लिए एक्ट्रेस के आलीशान घर की इनसाइड वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप उनके घर की खूबसूरती में खो जाएंगे। बता दें कि माधुरी दीक्षित का घर मुंबई के पॉश इलाके में है, जिसे उन्होंने 48 करोड़ रुपये में खरीदा था। अपस्केल लोअर परेल इलाके में बनी बिल्डिंग के 53वें फ्लोर पर धक-धक गर्ल अपने परिवार के साथ रहती हैं।

श्रीराम नेने ने लिखा खास नोट

माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर उनके फ्रेंड्स और फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी बधाई दे रहे हैं। यही नहीं श्रीराम नेने ने अपनी पत्नी माधुरी के लिए सोशल मीडिया पर एक खास नोट लिखा है। नेने ने अपनी और माधुरी दीक्षित की तस्वीरों का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘उस खूबसूरत लेडी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो, आकर्षण और एक कातिलाना मुस्कान के साथ जीवन भर डांस को गले लगाए हुए है।’

श्रीराम नेने ने आगे लिखा, ‘आप हमारे जीवन को इस तरह से रोशन करती हैं, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, हम आपसे कभी ना खत्म होने वाला प्यार करते हैं।’ इसके साथ ही श्रीराम नेने ने हैशटैग के साथ लिखा, ‘बर्थडे गर्ल, माधुरी दीक्षित, फॉरएवर इन लव।’ माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार पति श्रीराम नेने के साथ मराठी कॉमेडी फिल्म ‘पंचक’ में निर्माता के तौर पर नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें