Maa Laxmi Puja Auspicious Day

Video: 2026 में इस दिन से शुरू करें लक्ष्मी पूजा, सालभर नहीं होगी पैसों की कमी

Maa Laxmi Puja Auspicious Day: सप्ताह के कुछ दिन मां लक्ष्मी की उपासना करने के लिए सर्वश्रेष्ठ होते हैं. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको उस दिन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस दिन से 2026 में यदि आप मां लक्ष्मी की उपासना करना शुरू करते हैं तो सालभर माता रानी आप पर मेहरबान रहेंगी.

Maa Laxmi Puja Auspicious Day: मां लक्ष्मी को एक पूजनीय देवी माना जाता है, जिनकी कृपा से जीवन का हर संकट दूर हो सकता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है, उन्हें धन की कमी, खराब सेहत, गृह क्लेश और अनहोनी घटनाओं आदि का सामना नहीं करना पड़ता है. वैसे तो किसी भी दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जा सकती है, लेकिन कुछ खास दिन देवी की उपासना करने से बड़े से बड़े संकट को टाला जा सकता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, 2026 में शुक्रवार के दिन से धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना करना शुभ रहेगा. दरअसल, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. इसी दिन प्राचीन काल में मां लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्राकट्य हुई थीं. इसके अलावा मां लक्ष्मी का भगवान विष्णु से विवाह भी शुक्रवार को ही हुआ था. इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की उपासना करना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है.

विज्ञापन

हालांकि, शुक्रवार से शुक्र ग्रह भी जुड़ा है, जिसे सुख, समृद्धि, धन और सौंदर्य आदि का दाता माना जाता है. हालांकि, कुछ दिन ऐसे भी हैं जिन पर लक्ष्मी उपासना करना निषेध है. यदि आप जानना चाहते हैं कि किस दिन लक्ष्मी उपासना करने से बचना चाहिए तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ