Maa Laxmi Puja Inauspicious Month

Video: 2026 के इस महीने में भूलकर भी न करें मां लक्ष्मी की पूजा, माना जाता है अशुभ

Maa Laxmi Puja Inauspicious Month: मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है, जिनकी पूजा पुरुषोत्तम माह में करने से बचना चाहिए. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं पुरुषोत्तम माह के महत्व और तिथि आदि के बारे में.

Maa Laxmi Puja Inauspicious Month: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को एक पूजनीय देवी माना गया है, जिनकी उपासना करने से घर-परिवार में सुख, समृद्धि, धन, वैभव और सौभाग्य का वास होता है. हालांकि, हर एक दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ नहीं होता है. खासकर, पुरुषोत्तम के महीने में मां लक्ष्मी की पूजा करना वर्जित होता है. इस महीने में मंत्र ग्रहण करने से भी बचना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

बता दें कि पुरुषोत्तम का महीना हर 32 महीने में आता है, जिसे अधिकमास और मलमास भी कहा जाता है. साल 2026 में पुरुषोत्तम का महीना रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2026 में 17 मई से लेकर 15 जून तक पुरुषोत्तम माह रहेगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि किस दिन व महीने में मां लक्ष्मी की उपासना करना सर्वश्रेष्ठ होता है तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ