हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: लखनऊ में 5 लोगों की हत्या पर क्या बोली पुलिस? 2 दिन पहले आगरा से आया था परिवार

Lucknow Murder Case Latest Update: लखनऊ में आज सुबह 5 लोगों की हत्या की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं अब पुलिस ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Lucknow Murder Case Latest Update: नए साल की सुबह यूपी की राजधानी लखनऊ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। एक शख्स ने अपनी 4 बहनों समेत मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। वहीं पुलिस ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ी है। पुलिस का कहना है कि आज सुबह सूचना मिली की होटल के कमरे में 5 लोगों की लाश मिली है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी का गला दबाकर हाथ की नस काटी गई है, जिससे उनकी जान चली गई।

पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों में 4 बच्चियां और 1 मां मौजूद हैं। होटल वालों का कहना है कि 30 दिसंबर को पूरा परिवार आगरा से लखनऊ आया था। इनमें पिता और भाई भी थे। मृतकों की कलाई और गले पर चोटें आईं हैं। देखें पूरा वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola