हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Badshah के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस, रैपर ने मांगी माफी, देखें वीडियो

Badshah Apology: मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह विवादों में घिरे हुए हैं. बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर माहौल गर्म है. अब सिंगर ने इसको लेकर माफी भी मांगी है. इसके लिए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है.

विज्ञापन
Badshah. image credit- social media

Badshah Apology: मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह विवादों में घिरे हुए हैं. बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर माहौल गर्म है. इस मामले में हरियाणा पुलिस ने सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. हालांकि, अब विवाद बढ़ने के बाद सिंगर खुद सामने आए और उन्होंने एक वीडियो जारी करके मामले पर माफी मांगी है.

बादशाह ने शेयर किया वीडियो

बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रैपर ने माफी मांगी है. वीडियो को शेयर करते हुए बादशाह ने इसके कैप्शन में लिखा भी है कि यह गाना हर जगह से हटाया जा रहा है. इस वीडियो की बात करें तो इसमें सिंगर कह रहे हैं कि नमस्ते, मैं हूं बादशाह, मेरा नया गाना ‘टटीरी’ रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से के लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से, जो मैसेज गया है, उससे कई लोगों को खासकर मेरे अपने हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है.

रैपर ने मांगी माफी

सिंगर ने आगे कहा कि सबसे पहले मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं, मेरी पहचान हरियाणा से है. मेरा कभी भी कोई ऐसा इरादा नहीं था कि मैं कभी किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बात करूं. ये कभी भी किसी औरत या बच्चे के लिए नहीं था, लेकिन अगर उस हिस्से से किसी को भी ठेस पहुंची है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं. बादशाह ने और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 2006 की वो फ्लॉप फिल्म, जो 8 साल से ओटीटी पर कर रही ट्रेंड, रेटिंग भी है तगड़ी, नहीं देखी तो यहां देखें?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola