हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: लोकसभा का स्पीकर कौन? क्या संसद सत्र में मचेगा घमासान, 5 पॉइंट में समझें सबकुछ

Parliament Session 2024 : मोदी 3.0 के पहले संसद सत्र में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच घमासान देखने को मिल सकता है। मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती लोकसभा स्पीकर चुनाव है, क्योंकि TDP ने प्रधानमंत्री के सामने अपनी शर्त रख दी है।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Election

Lok Sabha Speaker Election 2024 : देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन गई और पीएम मोदी ने सत्ता की कमान संभाल ली। अब मोदी 3.0 का पहला संसद सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है। इससे पहले लोकसभा स्पीकर पद को लेकर एनडीए के सहयोगी दल आमने सामने आ गए। आइए वीडियो के जरिए समझते हैं कि क्या है पूरा माजरा?

इस बार विपक्ष आक्रामण मूड में है और वह संसद सत्र में एनडीए के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। विपक्ष ने पहले ही कह दिया है कि अगर डिप्टी स्पीकर पद NDA के सहयोगी दलों को नहीं मिला तो उनकी ओर से उम्मीदवार उतारा जाएगा। इसे लेकर टीडीपी ने सरकार के सामने अपनी शर्त रख दी है। मोदी सरकार चाहती है कि लोकसभा स्पीकर बीजेपी का कोई नेता बने और डिप्टी स्पीकर सहयोगी दल से हो। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को चुनाव होगा। लोकसभा का नंबर गेम क्या है, क्या स्पीकर पद पर भाजपा और टीडीपी के बीच टकराव हो सकती है, क्या विपक्ष का डिप्टी स्पीकर पद पक्का है, स्पीकर के चुनाव कैसे होते हैं और स्पीकर कितना ताकतवर होता है? सभी सवालों के जवाब सिर्फ 5 पॉइंट में समझें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola