News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Lok Sabha Elections 2024: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ दिनों पहले चुनाव ना लड़ने का ऐलान करने वाले पवन सिंह ने दोबारा चुनावी मैदान में एंट्री कर ली है। पवन सिंह ने यूटर्न लेते हुए एक बार फिर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। जिसका खुलासा पवन सिंह ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया है।
कुछ देर पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा- मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी। पवन सिंह का यह ट्वीट देखने के बाद सत्ता के गलियारों में हलचल बढ़ गई है। बता दें कि, 2 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। मगर पवन सिंह ने चुनावों से हाथ पीछे खींच लिया था। जिसके बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को आसनसोल से बीजेपी उम्मीदवार घोषित करने के कयास लगाए जा रहे थे। मगर अब पवन सिंह ने फिर से वापसी कर ली है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.