हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगर 6 महीने जेल में रहना पड़ा तो क्या विधानसभा चुनाव में पलट जाएगी बाजी? केजरीवाल का News24 पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Delhi Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने न्यूज24 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में चुनाव में उठे मुद्दों को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी थी। जेल जाने से पहले राजीव रंजन से विशेष बातचीत में उन्होंने एनडीए की जीत का दावा गलत बताया। केजरीवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर देगा।

विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। अगली सुनवाई तक वे जेल में ही रहेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में उनके जेल जाने से पार्टी की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। जेल जाने से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने न्यूज24 के साथ विशेष बातचीत में कई मामलों पर बात की। राजीव रंजन के साथ उन्होंने चुनाव में उठे मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की। अगर 6 महीने जेल में रहना पड़ा तो क्या चुनाव पर असर पड़ेगा? इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि हम सभी 70 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। जब उनसे पूछा गया था कि 75 साल बाद रिटायर होने का रूल का बीजेपी के संविधान में लिखा है? इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने रूल बनाया। जिसके तहत आडवाणी को हटाया गया। मुरली मनोहर जोशी को हटाया गया।

राजीव रंजन ने बीच में टोकते हुए जब पूछा कि 75 साल वालों को पीछे चुनाव में बीजेपी ने टिकट दिया। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मोटे तौर पर कई लोगों के टिकट काटे गए। पीएम मोदी या तो सामने आकर इसका खंडन करें। बताएं कि क्या ये रूल सिर्फ आडवाणी के लिए बनाया गया? केजरीवाल ने दूसरे मुद्दों को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने लोगों के बीच कहा कि आम आदमी पार्टी के 3 राज्यसभा सांसद गायब थे। क्या बीजेपी ने इस आधार पर लोगों से समर्थन मांगा? अधिक जानकारी के लिए देखिए ये रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola