Who will become Lok Sabha Speaker

Video: कैसे होता है लोकसभा स्पीकर का चुनाव? क्या इस बार आसान होगी BJP के लिए राह?

Lok Sabha Election 2024 Result: संसद का नया सत्र 24 जून से शुरू होने जा रहा है। 10 दिन के सत्र के दौरान नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, स्पीकर का चयन भी किया जाएगा। स्पीकर का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प हो सकता है। एनडीए के सहयोगी दलों में भी स्पीकर की पोस्ट के लिए लॉबिंग दिख रही है।

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा स्पीकर का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प हो सकता है। माना जा रहा है कि इस बार विपक्ष भी अपना उम्मीदवार चुनाव में उतार सकता है। अगर ऐसा होता है तो तगड़ा मुकाबला एनडीए और इंडिया ब्लॉक में देखने को मिल सकता है। आजादी के बाद कभी भी लोकसभा स्पीकर का चुनाव नहीं हुआ है। तीसरी बार लगातार एनडीए की सरकार केंद्र में बनी है। लेकिन परिस्थितियां बदली हुई हैं। पहले दो बार जब सरकार बनी तो बीजेपी जादुई आंकड़े 272 के पार थी। लेकिन इस बार वह इससे काफी नीचे है। सहयोगी दलों के साथ एनडीए नंबर से ऊपर है। जिसके बाद स्पीकर पद को लेकर टीडीपी और जेडीयू भी दावेदारी जता रहे हैं।

विज्ञापन

बीजेपी के लिए दोनों को मनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। सूत्रों के अनुसार विपक्ष इस बार अपने लिए डिप्टी स्पीकर का पद मांग रहा है। अगर उसे यह पद नहीं मिलता तो वह स्पीकर के लिए चुनाव मैदान में उतर सकता है। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट…

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ