Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election: इस बार क्यों घट गई मुस्लिम सांसदों की संख्या? काम कर गया 'INDIA' का फॉर्मूला!

Lok Sabha Election 2024 Result: देश के कई राज्यों में लगभग 100 सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक की स्थिति में हैं। इन सीटों पर उनकी आबादी 20 फीसदी या इससे अधिक है। पिछले चुनाव में लगभग 27 सांसद मुस्लिम चुने गए थे। लेकिन इस बार उनकी संख्या गिरी है, वो भी तब, जब विपक्ष मजबूत स्थिति में उभरकर आया है।

Lok Sabha Election Result 2024: भारत में 100 ऐसी सीटें हैं, जहां मुस्लिमों की आबादी 20 फीसदी या इससे अधिक है। 2019 की बात करें, तो इन सीटों पर सभी प्रमुख दलों ने लगभग 136 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन इनमें से केवल 27 सांसद ही जीतकर संसद तक पहुंच पाए थे। लेकिन इस बार समीकरण इसके उलट साबित हुए हैं। कई पार्टियों ने अपने मौजूदा मुस्लिम सांसदों के टिकट काट दिए। दूसरे उम्मीदवारों को मौका दिया गया।

विज्ञापन

लेकिन इस बार मजबूत विपक्ष के बाद भी सिर्फ 26 मुस्लिम सांसद संसद पहुंचे हैं। 4 जून को घोषित नतीजों में हालांकि बीजेपी को अपने मनमाफिक वोट नहीं मिले। इस बार बीजेपी अकेली सरकार बनाने में नाकाम है। उसके पास जादुई 272 का नंबर नहीं है। बीजेपी सिर्फ 240 सीटों पर सिमट गई है। सरकार बनाने के लिए एनडीए के पास बहुमत तो है। लेकिन अभी सरकार को लेकर स्थिति कुछ भी हो सकती है। इस बार मुस्लिम सांसद कम क्यों चुने गए? देखिए यह खास रिपोर्ट…

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ