हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पहले चरण में 8 राज्य तोड़ेंगे BJP का सपना, कांग्रेस को होगा फायदा? Video में समझें 5 समीकरणों का खेल

First Phase Of Lok Sabha Election 2024 : 18वीं लोकसभा के गठन के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस दिन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग होनी है।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव की शुरुआत आगामी 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के साथ हो जाएगी। इस दिन 21 प्रदेशों और केंद्रशासित राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। केंद्र की सरकार के लिए इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस की अगुवाई वाले INDIA गठबंधन के बीच है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पहला चरण किस पार्टी को फायदा पहुंचा सकता है और किसे नुकसान।

बता दें कि पहले चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटें दांव पर लगी हुई हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर की उधमपुर, बिहार की गया, जमुई, औरंगाबाद व नवादा, मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, जबलपुर, सीधी समेत 6 सीटें और उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं। इन सीटों का परिणाम 4 जून को आएगा। इस वीडियो में समझें उन पांच अहम समीकरणों के बारे में जो पहले चरण में दलों के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें