Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Neha Singh Rathore : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इससे पहले राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस वक्त पार्टियों के बीच जोड़-तोड़ राजनीति चल रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
सूत्रों से खबर आ रही है कि नेहा सिंह राठौर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है। वे मुंबई कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल हुई थीं। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। इस दौरान नेहा सिंह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी मुझे पसंद नहीं करती है। अगर लोकगीत गायिका नेहा सिंह कांग्रेस में शामिल हुई तो इससे पार्टी को यूपी में मजबूती मिलेगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का भी फॉर्मूला तय हो गया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.