हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar में सीट बंटवारे पर कहां फंसा INDIA का पेंच? Video से समझें चुनावी समीकरण

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है, लेकिन बिहार में अभी तक इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है। आइए वीडियो से समझते हैं कि कहां पेंच फंसा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar में सीट बंटवारे पर कहां फंसा INDIA का पेंच।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं, लेकिन बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है। वहीं, एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है।

बिहार में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस, राजद और लेफ्ट के बीच सीटों का बंटवारा होना है, लेकिन सहमति नहीं बनती नजर आ रही है। ऐसे में राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में टेंशन बढ़ गई है। चुनाव को लेकर लालू यादव एक्टिव नजर आ रहे हैं। इंडिया गठबंधन के तहत लालू यादव कांग्रेस को कम सीट देना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीट चाहती है। ऐसे में अभी तक बात नहीं बन पा रही है, लेकिन आरजेडी की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। बिना सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हुए लालू ने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola