TMC

Video: वेस्ट बंगाल में TMC ने कांग्रेस को 2 लोकसभा सीटों का दिया ऑफर!

Lok sabha election 2024: जानकारी के अनुसार कांग्रेस और टीएमसी में वेस्ट बंगाल, असम और मेघालय में सीट शेयरिंग पर विचार-विमर्श हुआ है। सूत्रों के अनुसार अभी तक की बातचीत में वेस्ट बंगाल में दो, असम और मेघालय में एक-एक सीट पर चर्चा हो रही है। टीएमसी मेघालय में तुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती है।

Lok sabha election 2024: वेस्ट बंगाल से इंडिया गठबंधन के लिए राहत भरी खबर है। सूत्रों के मुताबिक यहां टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी के रुख में नरमी आई है। बताया जा रहा है कि टीएमसी ने अपने गढ़ में कांग्रेस को लोकसभा की कुल 42 सीटों में से दो सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी से सीट शेयरिंग से इनकार किया था। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच हाल ही में बात हुई है। अनुमान है जल्द पार्टी नेता इस बारे में आधिकारिक घोषणा करेंगे। इससे पहले यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच प्रदेश में 17 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी खड़ा करने पर रजामंदी बन चुकी है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस और टीएमसी में वेस्ट बंगाल के अलावा मेघालय और असम में भी एक-एक सीट पर सहमति बनी है। बताया जा रहा है कि टीएमसी मेघालय की तुरा लोकसभा सीट की मांग कर रही है। उसने इसके लिए वो 2019 चुनाव का हवाला दिया है। जब इस सीट पर कांग्रेस ने 9 फीसदी, बीजेपी ने 13 फीसदी और टीएमसी को कुल 28 फीसदी वोट मिले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ