---विज्ञापन---

लोकसभा चुनाव में हार का गम कैसे झेल रहे सेलेब्स? किसी ने शेयर की पोस्ट तो किसी को लगा सदमा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद कई सेलिब्रिटीज गम में डूबे हुए हैं। इस बार कई धुरंदरों को हार का सामना करना पड़ा है। ये लिस्ट काफी लम्बी है। तो चलिए जानते हैं कि वोटों की कमी के बाद अब ये लोग इस हार से कैसे निपट रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारें इस बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। कंगना रनौत पहली बार में ही मंडी लोकसभा चुनाव 2024 में सीट हासिल करने में कामयाब हो गईं। वहीं, स्मृति ईरानी जिन्होंने पिछले चुनाव में राहुल गांधी को हरा दिया था, इस बार उन्हें अमेठी में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पोस्ट शेयर कर स्मृति ने बताया है कि अभी भी उनका जोश हाई है।

वहीं, नेहा शर्मा के पिता भी भागलपुर सीट से चुनाव हार गए। इसके बाद एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया कि ये उनके लिए एक मुश्किल दिन रहा। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी बिहार के काराकाट से चुनाव हार गए। हालांकि, इसके बाद भी उनका हौसला टूटा नहीं। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बताया कि ये हार क्षणिक है लेकिन हौसला निरंतर रहना चाहिए। बता दें, पवन सिंह को लगभग 1 लाख वोटों से पराजित कर दिया गया। एक्टर निरहुआ जिनका असली नाम दिनेश लाल यादव है वो डेढ़ लाख से भी ज्यादा वोटों से हार गए।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2024 05:16 PM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola