हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दूसरे चरण के मतदान में कौन किस पर पड़ेगा भारी, समझें 5 पॉइंट में सबकुछ

Lok Sabha Election 2024 Second Phase : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। आइए वीडियो के जरिए समझते हैं कि इस फेज में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Second Phase : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हो गया। अब दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। आइए वीडियो में देखते हैं कि सेकंड फेज में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

राजस्थान की 13, मध्य प्रदेश की 7, महाराष्ट्र की 8, बिहार की 5, केरल की 20, उत्तर प्रदेश की 8, छत्तीसगढ़ की 3, पश्चिम बंगाल की 3, त्रिपुरा की 1, मणिपुर की 1, जम्मू कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, असम की 5 सीटों पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। अगर बिहार की बात करें तो किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान होगा। अगर उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर नजर डालें तो अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग होगी। केरल की सभी 20 सीटों पर एक ही फेज में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें