bjp tdp

Video: क्या इस बार भी बनेगा BJP का स्पीकर या TDP कर देगी खेल? देखिए खास रिपोर्ट

New Speaker Of Parliament: संसद के नए स्पीकर का ऐलान आगामी सत्र में होना है। नया सत्र 24 जून से शुरू होगा। 10 दिन चलने वाले सत्र में नए सांसदों को शपथ भी दिलाई जाएगी। माना जा रहा है कि एनडीए की सरकार स्पीकर का ऐलान सभी सहयोगी दलों से चर्चा के बाद करेगी। अभी टीडीपी की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है।

Lok Sabha Election 2024 Result: संसद का नया सत्र 24 जून से शुरू होने जा रहा है। जो लगभग 10 दिन तक चलेगा। नए सत्र में ही नए स्पीकर का चयन होगा और सभी सांसदों को शपथ भी दिलाई जाएगी। लेकिन नया स्पीकर इस बार अलग तरीके से चुना जाएगा। 2014 और 2019 में भी एनडीए की सरकार बनी थी। लेकिन बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत था। जिसके कारण स्पीकर के चयन में ज्यादा दिक्कतें नहीं आईं। लेकिन इस बार स्थिति अलग है। सरकार एनडीए की जरूर है, लेकिन बीजेपी बहुमत से काफी दूर है। जिसके कारण एनडीए के सहयोगी दलों को साध कर ही स्पीकर का चयन होगा, यह तय है।

विज्ञापन

इस बार भी बीजेपी चाहेगी कि उसका ही स्पीकर बने। जेडीयू की ओर से भी समर्थन का ऐलान किया जा चुका है। लेकिन टीडीपी की ओर से अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं। क्या इस बार बीजेपी अपना स्पीकर बनाने में कामयाब हो जाएगी? जेडीयू के बाद क्या टीडीपी समर्थन देगी या कुछ खेल होगा? देखिए ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ