Lok Sabha Election 2024 Result Latest Update: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में कुछ ही घंटे बचे हैं। चार जून को सुबह से नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। सात चरणों में 1 जून को अंतिम चरण की वोटिंग हो चुकी है। लेकिन नतीजों से कुछ ही घंटे पहले जिस हिसाब से जरूरी चीजों के दामों में बढ़ोतरी की गई है। उसे जनता के ऊपर डबल अटैक माना जा रहा है। फिलहाल दूध और टोल प्लाजा के रेट में बढ़ोतरी की गई है। जिसका सीधा असर आम लोगों पर होगा। सबसे पहले वाहन चालकों को जोर का झटका धीरे से लगा है। चुनाव के तुरंत बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल के दामों में इजाफा किया है।
नए दाम 3 जून से ही वसूले जाएंगे। जिसके बाद वाहन चालकों को 5 फीसदी तक अधिक दाम देने होंगे। वहीं, एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक ये बढ़ोतरी एक अप्रैल से की जानी थी। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। वहीं, महंगाई का दूसरा झटका दूध की कीमतों को लेकर लगा है। अमूल दूध के दाम प्रति लीटर पर दो रुपये तक बढ़ गए हैं। जो आम लोगों के बजट को बिगाड़ेगा। लोगों में इसको लेकर कहीं न कहीं रोष है। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 day agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 day agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 day agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 day agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
2 days agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 days agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines