हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

INDIA की मीटिंग में राहुल गांधी का दिखा खास अंदाज, जानें कौन-कौन से बड़े नेता हुए शामिल?

India Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक के नेताओं की भी बैठक हुई है। नेताओं ने चुनाव परिणाम के बाद अपनी रणनीति बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ लोगों ने जनादेश दिया है। बैठक में कांग्रेस नेता काफी खुश दिखे। अलायंस के सभी नेताओं ने बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Result: इंडिया गठबंधन की बैठक में जुटे नेता काफी खुश नजर आए। बैठक में शामिल राहुल गांधी काफी खुश और मुस्कुराते दिखे। बैठक में शामिल सोनिया गांधी के चेहरे पर भी उत्साह दिखा। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा आदि नेताओं ने आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोगों ने पीएम मोदी के खिलाफ जनादेश दिया है। पीएम मोदी ने चेहरे पर ही बीजेपी ने चुनाव लड़ा था। इसलिए पीएम की यह राजनीतिक और नैतिक हार है। आइए देखते हैं ये रिपोर्ट…

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election: इस बार क्यों घट गई मुस्लिम सांसदों की संख्या? काम कर गया ‘INDIA’ का फॉर्मूला!

यह भी पढ़ें:हिमाचल में दो आलीशान बंगलों की मालकिन हैं बॉलीवुड की क्वीन Kangana Ranaut, क्या आपने देखे हैं अंदर से?

यह भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव में हार का गम कैसे झेल रहे सेलेब्स? किसी ने शेयर की पोस्ट तो किसी को लगा सदमा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें