Rahul Gandhi

Amethi से चुनाव लड़ेंगे Rahul Gandhi? Congress जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने किया दावा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां बड़े-बड़े ऐलान कर रही है। हर कोई इसी असमंजस में है कि आखिर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे? इसे लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बड़ा दावा किया है कि वह उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और इसके चलते सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या राहुल गांधी एक बार फिर उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं? उन्होंने पिछली बार दो सीटों से चुनाव लड़ा था, अमेठी और केरल की वायनाड सीट। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ हुए गठबंधन में कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। इनमें से कांग्रेस की परंपरागत अमेठी और रायबरेली सीट भी शामिल हैं।

विज्ञापन

अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। राजधानी में हुई एक अहम बैठक के बाद लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दावा किया है कि राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे जिसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ