हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या है M फैक्टर? जो दूसरे चरण के मतदान पर हावी, देखें इनसाइट स्टोरी

Lok Sabha Election 2024 Second Phase Voting : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया। क्या है M फैक्टर? जो दूसरे चरण के मतदान पर हावी है।

विज्ञापन
क्या है M फैक्टर?

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। सेकंड फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इस चरण में वायनाड सीट पर वोट डाले जाएंगे, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। दूसरे चरण से पहले आखिर क्या है एम फैक्टर? जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ज्यादा फोकस है। वीडियो में देखें इनसाइड स्टोरी।

देश में इस वक्त सबसे बड़ी समस्या रोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार है। इस लोकसभा चुनाव में ऐसा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, जो वोटरों को खींचकर मतदान केंद्र तक ले जाए, इसलिए पहले चरण में कम वोट पड़े। पहले चरण के मतदान के बाद पीएम मोदी ने एम फैक्टर पर ज्यादा फोकस कर दिया है। आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। दूसरा- आपके आरक्षण को मुस्लिमों को दे दिया जाएगा। तीसरा- आपकी संपत्ति को लेकर बांट दिया जाएगा। इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा को जवाब दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola