PM Narendra Modi Jammu Kashmir Visit : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हैं। वह इस राज्य की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर पहुंच चुके हैं। यहां वह 5000 करोड़ रुपये की होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह विकसित भारत विकसित जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। पीएम का यहां के बक्शी स्टेडियम में आयोजित एक रैली को भी संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री की इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें कि आर्टिकल 370 हटने के बाद पीएम मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं।
इस दौरान वह देश भर के पर्यटन क्षेत्रों के लिए स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के तहत 1400 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में श्रीनगर का हजरतबल श्राइन प्रोजेक्ट भी शामिल है। साथ ही वह हाल ही में सरकारी नौकरी पाने वाले लगभग 1000 लोगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। वह देश में अपनी तरीके की पहली पहल देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024 प्रोग्राम की शुरुआत भी करेंगे। इसके जरिए देश के उन पर्यटन स्थलों की पहचान की जाएगी जिन्हें देश के लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस दौरान देश भर के धार्मिक व पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए 43 प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
21 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines