Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Mayawati Master Stroke In UP Politics For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश में मायावती ने एनडीए और इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आइए वीडियो में समझते हैं कि मायावती की क्या है ढाई चाल?
यूपी में बहुजन समाज पार्टी न तो एनडीए के साथ है और न ही इंडिया के साथ। मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके तहत ही बसपा की ओर से यूपी की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा रहा है, जिससे इंडिया गठबंधन का खेल बिगड़ सकता है। बसपा का मुख्य वोट बैंक दलित और मुस्लिम है, जबकि इंडिया गठबंधन की निगाहें भी मुस्लिम वोटरों पर हैं। ऐसे में बसपा के उम्मीदवार कांग्रेस और सपा के संयुक्त उम्मीदवारों को चुनाव में नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.