हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर MVA में बन गई बात? 9 मार्च को फिर होगी बैठक

Lok Sabha Election 2024 MVA: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। चाहे एमवीए गठबंधन हो या महायुति, दोनों के बीच अभी तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई है। हालांकि, बैठकों का दौर जारी है।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 MVA: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में सीट शेयरिंग पर अभी भी बात नहीं बन पाई है, लेकिन सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि उद्धव गुट की शिवसेना 23, कांग्रेस 15, शरद पवार की शिवसेना 10 और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, वीबीए 6 सीटों की मांग कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और शिवसेना अपने कोटे की सीट वीबीए को देने के लिए तैयार हैं।

कहा जा रहा है कि प्रकाश आंबेडकर नाराज हैं, लेकिन सांसद संजय राउत ने कहा कि आंबेडकर नाराज नहीं हैं। एमवीए में जल्द सीट शेयरिंग पर बात बन जाएगी। महायुति की बात करें तो बीजेपी 30-32, शिंदे गुट 10-12 और एनसीपी 6-8 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, महायुति और एमवीए दोनों में सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। सीट शेयरिंग को लेकर 9 मार्च को एमवीए की बैठक होगी। शिंदे गुट ने 18 सीटों की मांग की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola