Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद एनडीए केंद्र में सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी आज शाम प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। इससे पहले एनडीए के नेताओं ने प्रेसिडेंट से मिलकर सांसदों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बीच विपक्ष से खबर है कि यहां भी खिचड़ी पक रही है। जानकारी के अनुसार इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के बाद सर्वाधिक सीटों वाले अखिलेश यादव गठबंधन के बाहर के नेताओं को मनाने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव को यह जिम्मेदारी दी है कि वे इंडिया गठबंधन के इतर अन्य नेताओं से बात कर इंडिया में आने के लिए मनाएं। इस कड़ी में अखिलेश नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से बात कर सकते हैं।
बता दें कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के जन्मदाता है। इस गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। जिसकी मेजबानी सीएम नीतीश कुमार ने की थी। ऐसे में एनडीए की सरकार बनाने की तैयारियों के बीच इंडिया की ओर से यह पहल की गई है। अब देखना यह है कि कभी 2019 में पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम छेड़ने वाले चंद्रबाबू और इंडिया गठबंधन के जनक नीतीश कुमार को मनाने में अखिलेश यादव सफल हो पाते है या नहीं।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
15 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
16 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
22 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 days agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 days agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines