Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। अब बिहार की बारी है, जहां जल्द ही सीट शेयरिंग पर फाइनल मुहर लग सकती है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर पटना जाएंगे, जहां महागठबंधन की रैली होने वाली है।
राजधानी पटना के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन की जन विश्वास महारैली होगी। यह रैली 3 मार्च होगी, जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ हुंकार भरते नजर आएंगे। महागठबंधन की रैली में लालू प्रसाद यादव, सीताराम येचुरी समेत कई विपक्षी नेता एकत्रित होंगे। इस रैली में 10 लाख से अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां इस रैली के जरिए अपनी ताकत और एकजुटता दिखाने की कोशिश करेंगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.