Arun-Goyal

IAS की नौकरी छोड़ बने थे Election Commissioner, अब अरुण गोयल के इस्तीफे पर क्यों हो रहा बवाल?

Arun Goyal Resign Controversy: भारतीय चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे को लेकर देश में काफी बवाल हो रहा है। अरुण गोयल ने IAS की नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर चुनाव आयुक्त का पद स्वीकार किया था, लेकिन अब जब लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने वाला तो ठीक पहले उन्होंने इस्तीफा देकर टेंशन बढ़ा दी है।

Election Commissioner Arun Goyal Resign Controversy: अरुण गोयल 1985 बैच के IAS अधिकारी थे और रिटायरमेंट से कुछ महीनक पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर नौकरी छोड़कर चुनाव आयुक्त बने थे। उन्होंने 21 नवंबर 2022 को चुनाव आयोग में एंट्री ली और चुनाव आयुक्त का पद संभाला। अब लोकसभा चुनाव 2024 सिर पर हैं और उन्होंने इससे ठीक पहले चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देकर टेंशन बढ़ा दी है। इतना ही नहीं उनके इस्तीफे पर सवाल भी उठ रहे हैं। भाजपा और केंद्र सरकार से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन उनके इस्तीफे पर देश में काफी बवाल हो रहा है, आखिर क्यों? आइए सुनते हैं यह स्पेशल रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ