lok sabha election 2024

क्या सच में सामने आई लोकसभा चुनाव और मतगणना की तारीख? जानें वायरल लेटर की सच्चाई

Lok sabha election 2024: चुनाव आयोग ने इसका खंडन किया है। आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि वह जल्द ही प्रेस वार्ता कर लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। आयोग इस तरह सोशल मीडिया पर चुनाव तारीख का ऐलान नहीं करता है।

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। इस लेटर के अनुसार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी और 22 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। अब चुनाव आयोग ने खुद इसकी सच्चाई बताई है।

विज्ञापन

देशभर में 543 लोकसभा सीट

क्या यह लेटर सही है? क्या चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने इसका खंडन किया है। आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि वह जल्द ही प्रेस वार्ता कर लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। आयोग के अनुसार वह सोशल मीडिया पर तारीख का ऐलान नहीं करता है। आयोग के अनुसार लोकसभा चुनावों की तैयारी पूरी है। जानकारी के अनुसार देशभर में  कुल 543 लोकसभा सीटे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ