हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'महिलाओं को मिलेंगे एक लाख रुपये', कांग्रेस ने आधी आबादी को और किस तरह से साधा

Congress Mahila Nyay Guarantees For Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने महिला न्याय गारंटी के तहत आधी आबादी को साधने का प्रयास किया। इसे लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पांच गारंटी का ऐलान किया।

विज्ञापन
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट।

Congress Mahila Nyay Guarantees For Lok Sabha Election 2024 : देश में किसी भी दिन लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 5 नारी न्याय गारंटी का ऐलान किया है।

कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी में महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब परिवार की एक महिला को एक लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। आधी आबादी-पूरा हक के तहत केंद्र सराकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। शक्ति का सम्मान के तहत आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार दोगुना सहयोग देगी। अधिकारी मैत्री के तहत पंचायत में महिलाओं को जागरूक करने के लिए कानूनी सहायक की नियुक्ति होगी। सावित्री बाई फुले हॉस्टल के तहत जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए एक हॉस्टल बनेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नारी न्याय गारंटी की घोषणा की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola