---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा को 2 राज्यों में लगा बड़ा झटका, 5 पॉइंट में समझें

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी को दो राज्यों में बड़ा झटका लगा है, जहां क्षेत्रीय पार्टियों के साथ बीजेपी का गठबंधन नहीं हो पाया।

File Photo

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। कई राज्यों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी को दो राज्यों में बड़ा झटका लगा है।

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब और ओडिशा में भाजपा को निराशा हाथ ली है। पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन नहीं हो पाया। इसके पीछे की वजह किसान आंदोलन बताई जा रही है। अब भाजपा अकेले ही पंजाब में चुनाव लड़ेगी। ओडिशा में भाजपा और बीजेडी के बीच सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई। दोनों दलों के बीच साल 2009 में गठबंधन टूटा था। हालांकि, दोनों दलों ने राज्यसभा में एक-दूसरे का समर्थन किया। अब भाजपा पंजाब के साथ-साथ ओडिशा में भी अकेले चुनाव लड़ेगी। आइए वीडियो में समझते हैं कि दोनों राज्यों में क्यों टूटा गठबंधन।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2024 11:38 PM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola