BJP Candidate List 2024: आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीते शनिवार की शाम को भाजपा ने अपने 195 उम्मीदवारों को वीकेंड गिफ्ट दिया है। बीजेपी ने अपनी इस लिस्ट में कुछ पुराने दिग्गजों को एक बार फिर से टिकट दिया है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ नए चेहरों को भी टिकट देकर सबको चौंका दिया है। 195 उम्मेदवाओं की पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे हाई प्रोफाइल नाम शामिल हैं। भाजपा की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट में 28 महिलाएं, 50 साल से कम उम्र के 47 नेता और ओबीसी जाति 57 सदस्य शामिल हैं। इस सूची के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस बार भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह यहां से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। बात करें गृह मंत्री अमित शाह की तो वह गुजरात के गांधीनगर से उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए हैं और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। जानिए कि बीजेपी की इस लिस्ट में पांच वो बातें कौन-सी हैं जिनपर गौर करना चाहिए।
- बीजेपी आलाकमान ने इस बार कुछ नए चेहरों पर दांव लगाया है जैसे नई दिल्ली सीट से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज।
- विश्लेषकों की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 370 सीटों का लक्ष्य रखने के बावजूद भाजपा स्पष्ट रूप से युवा और महिला उम्मीदवारों पर अपना विश्वास दिखा रही है।
- बीजेपी ने अपने पुराने चेहरों पर विश्वास जताया।
- पार्टी ने साउथ में भी काफी विचार-मंथन करके उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
- बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर खुद को सबसे आगे दिखाते हुए उम्मीदवारों को भी चुनावी तैयारी करने का मौका दे दिया है।
पूरी जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
4 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
16 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
18 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
20 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines