हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने ही क्षेत्र में नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका

Nalanda Lok Sabha Election 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने ही गृह क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। यहां के व्यवसायियों ने मतदान का बहिष्कार करने की धमकी दी है। ऐसा उन्होंने अशोक साव मर्डर केस के विरोध में किया है। देखें वीडियो रिपोर्ट…

विज्ञापन
नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका

Lok Sabha Election 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने ही क्षेत्र में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। उनके क्षेत्र के व्यवसायियों ने मतदान करने से मना कर दिया है। उन्होंने नालंदा के व्यवसायी अशोक साव की हत्या के विरोध में हरनौत बाजार को बंद रखा। उन्होंने धरना प्रदर्शन भी किया। व्यवासियक संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अशोक साव की हत्या के विरोध में हम लोग धरना दिए हुए हैं। अभी तक जिला प्रशासन या पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है।

रंजीत कुमार ने बताया कि हरनौत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है। यहां अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। हर दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। आपरधिक घटनाओं को लेकर हम लोग इस बार वोटिंग का बहिष्कार भी करने जा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा किसी प्रकार का आश्वासन नहीं मिल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola