हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP में सपा ने इस पार्टी के साथ क्यों किया गठबंधन? सामने आई प्लानिंग

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होगा। यहां पहले चरण में कैराना, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत आदि लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। 4 जून को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव 2024 बड़ा दिलचस्प होने वाला है। 2019 में बसपा के साथ चुनाव लड़ने वाली सपा इस बार कांग्रेस के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। अब देखना यह होगा की सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यह प्रयोग कहां तक सफल होगा। हालांकि दोनों पार्टियां पहले से ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। दोनों की प्लानिंग है कि किसी तरह बीजेपी के प्रत्याशी को हराना है। एक साथ लड़ने पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक अलग-अलग शेयर नहीं होगा और गठबंधन प्रत्याशी के मतों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीट हैं।

सपा ने चार सीट हासिल की थी

बहुजन समाज पार्टी की बात करें तो वह इस बार अकेले ही चुनावी रण में ताल ठोक रही है। उधर, बीजेपी ने यूपी की अधिकांश लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में आखिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बीजेपी को चुनौती देने में कितना कारगर साबित होगा यह तो लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा। 2019 चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में 23 सीटें जीती थी और सपा-बसपा ने चार-चार सीटें हासिल की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola