Inzamam ul haq IPL

'चैंपियंस ट्रॉफी को एक तरफ रखिए', इंजमाम उल हक ने फिर से IPL को लेकर उगला जहर

IPL 2025: आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस लीग के शुरू होने से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने बड़ा बयान दिया है।

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसके पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। इस लीग के शुरू होने से पहले पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी इंजमाम-उल-हक ने एक बार फिर से सभी देशों को इसका बहिष्कार करने की अपील की है। उनका कहना है कि बीसीसीआई खिलाड़ियों को अलग-अलग टी-20 लीग में खेलने की परमिशन नहीं देता है। इसलिए अन्य बोर्ड्स को भी यही रुख अपनाना चाहिए।

विज्ञापन

इंजमाम ने कहा, ‘आइए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को एक तरफ रख दें। सभी बड़े खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेते हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अन्य लीगों में नहीं खेलते हैं। सभी बोर्ड को एकजुट होकर अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना बंद कर देना चाहिए।’ बता दें कि फिलहाल रिटायर भारतीय खिलाड़ियों को ही ग्लोबल लेवल पर क्रिकेट लीग खेलने की परमिशन है।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ