Video: यूएस की खुफिया रिपोर्ट लीक, ईरान के आगे फेल हुए ट्रंप, खुलासे से हिली दुनिया
Author: News24 हिंदी
Jun 25, 2025 02:30 PM IST
US Intelligence Report Leak: अमेरिकी मीडिया हाउस सीएनन की रिपोर्ट को लेकर अब अमेरिका में घमासान शुरू हो गया है। सीजफायर के ऐलान के बाद जहां एक ओर ट्रंप वाहवाही बटोरने में लगे थे। तो वहीं दूसरी ओर सीएनएन ने एक रिपोर्ट के जरिए दावा किया कि ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद भी उनका न्यूक्लियर प्रोग्राम तबाह नहीं हुआ है। इस रिपोर्ट के जरिए अमेरिकी हमले के बाद हुए नुकसान का आकलन किया गया है।
वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने इन दावों को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने सीएनएन की रिपोर्ट को फेक न्यूज करार दिया है। बता दें कि इजराइल और ईरान के बीच 12 दिन तक चला संघर्ष मंगलवार सुबह ट्रंप के ऐलान के बाद खत्म हो गया था। इसके बाद भी ईरान और इजराइल की ओर से एक-दूसरे पर लगातार हमले किए जा रहे थे। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं पूरा मामला…