England Cricket Team

WTC Points Table: इंग्लैंड की जीत से टीम इंडिया को फायदा, पूरी तरह बदला गया समीकरण

WTC Points Table: इंग्लैंड ने रविवार को न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इंग्लिश टीम की इस जीत के बाद डब्ल्यूटीसी का पॉइंट्स टेबल पूरी तरह बदल गया है।

Latest WTC Points Table: इंग्लैंड ने क्राइस्टचर्च में तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से मात दी। इंग्लैंड से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है, जो एक समय भारत को 3-0 से हराकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। टीम का जीत प्रतिशत अब 50 का रह गया है और वह पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। टीम अब इंग्लैंड से अगर अगले दोनों मैच जीत भी जाती है तो भी उसका जीत प्रतिशत 57.14 ही हो पाएगा, जो फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए नाकाफी होगा।

विज्ञापन

इंग्लैंड की बात करें तो वो 43.75 जीत प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर है। टीम को हालांकि इस जीत से कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा, जहां वो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले की रेस से पहले ही बाहर हो गया है। इस पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर है और उसका जीत प्रतिशत 61.11 का है। लिस्ट में 59.26 जीत प्रतिशत के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे, जबकि 57.69 जीत प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ