हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: कुंडली में मंगल के कमजोर होने से शादी में आती हैं परेशानियां, जानें संबंध मजबूत करने के उपाय

Mangal Grah Ko Majboot Karne Ke Upay: मंगल देवता को पराक्रम, शक्ति और ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। जब कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है, तो व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आने लगती हैं। कई बार वाद-विवाद तो इतने बढ़ जाते हैं कि तलाक लेने तक की भी नौबत आ जाती है। चलिए जानते हैं मंगल के कमजोर होने के संकेत और बचाव के उपायों के बारे में।

विज्ञापन

Mangal Grah Ko Majboot Karne Ke Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है, तो उसका नकारात्मक प्रभाव करियर, नौकरी, सेहत से लेकर रिलेशनशिप तक पर पड़ता है। कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल कमजोर होता है, तो उसके रिश्तों में खटास आने लगती है। छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर से लड़ाई होने लगती है, जिससे मानसिक रूप से व्यक्ति परेशान रहता है। वहीं सिंगल लोगों की शादी होने में बार-बार बाधा आने लगती है। हालांकि कुछ उपायों को अपनाकर कुंडली में मंगल को मजबूत किया जा सकता है।

अगर आपकी भी हर समय पार्टनर से लड़ाई होती है या शादी होने में बाधा आ रही है, तो हो सकता है कि आपकी कुंडली में मंगल कमजोर हो। आज हम आपको कुंडली में मंगल ग्रह के कमजोर होने के संकेत और मजबूत करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपकी मैरिड लाइफ में खुशियां बरकरार रहेंगी। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी लव लाइफ में सदा प्यार बरकरार रहे, तो मंगल को मजबूत करने के उपायों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।   

ये भी पढ़ें- काम वासना को कैसे कंट्रोल करें पति-पत्नी? जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या दिया जवाब

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola