कुणाल कामरा पर हुए विवाद को लेकर महाराष्ट्र में सियासी तूफान आ गया है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। कुणाल कामरा ने माफी मांगने से मना कर दिया, जिसके बाद शिवसेना के कई नेताओं ने उन्हें खुलेआम धमकाना शुरू कर दिया है। कुणाल कामरा के विवादित वीडियो पर कई लोग फ्रीडम ऑफ स्पीच पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन का कहना है कि किसी भी देश का विकास चौतरफा होता है, जहां आलोचना करने वालों का भी स्वागत किया जाता है। अगर कोई शख्स आपके खिलाफ बोलता है और आप उसको सम्मान देते हैं, तो इसका मतलब देश में लोकतंत्र है। खासकर कॉमेडी, कार्टून और मिमिक्री की बात करें तो यह हमेशा से पॉलिटिकल सटायर रहा है। कई राजनीतिक बयानों को लेकर मिमिक्री होती रही है। अब सोशल मीडिया का दौर है, तो हर छोटी-बड़े कार्यक्रम का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। नागपुर हिंसा के बाद कुणाल कामरा का मामला महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बन गया है। हर नेता उस पर बयान दे रहा है। देखें पूरा वीडियो…
संबंधित खबरें
नीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
11 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
23 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines