kumbh-rashifal-2025

Video: कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025, पंडित सुरेश पांडेय से जानें कब आएंगे अच्छे दिन और अचूक उपाय!

Kumbh Rashifal 2025: यदि आप कुंभ राशि के जातक हैं और यह जानना चाहते हैं कि साल 2025 आपके लिए कैसा रहेगा, करियर और नौकरी में कौन से बदलाव शुभ रहेंगे और किन उपायों से शनि, गुरु, राहु और केतु की कृपा पा सकते हैं, तो जानिए पंडित सुरेश पांडेय से इन सभी सवालों के सटीक जवाब और प्रभावशाली उपाय, देखें वीडियो।

Kumbh Rashifal 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंभ 12 राशियों में ग्यारहवीं है। शनि ग्रह इस राशि के स्वामी हैं। हालांकि, कुंभ राशि वायु तत्व से संबंधित है, लेकिन इसको स्थिर राशि माना जाता है। शनि ग्रह के प्रभाव से इस राशि के जुड़े जातकों में अनुशासन, गंभीरता, धैर्य और कर्मशीलता पाई जाती है। शनि ग्रह अभी कुंभ राशि में ही गोचर कर रहे हैं और वे 29 मार्च को इस राशि से निकल कर मीन राशि में जाएंगे।

विज्ञापन

वहीं, मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो इस समय वृषभ राशि में है। गुरु बृहस्पति 14 मई को इस राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां तक राहु-केतु की बात है, वे 18 मई को अपनी चाल बदलेंगे। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, 14 मई तक कुंभ राशि वालों कष्ट है, विशेष कर जो नौकरीपेशा जातक हैं। नौकरीपेशा के जीवन में तनाव और अन्य परेशानियां जीवन को मुश्किल से चलने दे रही हैं।

विज्ञापन

लेकिन साल 2025 में 4 मई के बाद स्थितियां बदल जाएंगी और जब 18 मई को राहु-केतु अपना राशि परिवर्तन करेंगे, तब कुंभ राशि के जातकों में जीवन में तेजी आएगी और कई अचानक लाभ होने के योग हैं। यदि कुंभ राशि के जातक हैं और आप जानना चाहते हैं कि साल 2025 आपके लिए कैसा रहेगा, नौकरी में क्या-क्या बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा, किन उपायों को करने से शनि, गुरु और राहु-केतु आपको अधिक से अधिक से लाभ पहुंचाएंगे, कब आएंगे अच्छे दिन, तो आपको यह वीडियो जरूर देखना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ