हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने बढाई टेंशन, पहले टेस्ट मैच में हुआ बुरी तरह फ्लॉप

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने टेंशन बढ़ा दी है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Image Credit: X

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच खेला गया. भारत ने 165 रनों से बाजी मार ली. हालांकि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कुछ खिलाड़ियों की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में कुलदीप यादव भी रहे. उन्होंने दोनों ही पारियों में कमाल नहीं किया और फ्लॉप हो गए. इसके अलावा कुलदीप ने खूब रन भी दिए. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पिच स्पिनरों के लिए मददगार थी. इसके बावजूद वह विकेट के लिए तरस गए. कुलदीप ने पहली पारी में 14 ओवर में 65 रन खर्च कर 1 विकेट लिया, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 11 ओवर में 38 रन खर्च किए और कुलदीप को कोई भी विकेट नहीं मिला. दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 25 ओवर में 103 रन खर्च किए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola