Kolkata rape-murder case, Sanjay Roy, Necrophilic attitude, phychological Report, CBI

Video: रेप-मर्डर करने वाले को कैसे पहचानें? जानें मनोचिकित्सक डॉ निमेश देसाई से

Sexual Instincts Identification: कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय के जैसी प्रवृत्ति रखने वाले लोगों की पहचान कैसे करें? साइकोलॉजिस्ट ने संजय रॉय का साइको टेस्ट किया और उस रिपोर्ट के आधार पर डॉ निमेश देसाई अपना व्यू पेश कर रहे हैं, देखिए यह रिपोर्ट…

How to Identify Sexual Instincts of Man: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 10 अगस्त 2024 की अलसुबह एक इंसान की हैवानियत का घिनौना रूप देखने को मिला। एक शख्स ने एक लड़की के साथ रेप किया। इस दौरान उसने लड़की के साथ दरिंदगी की हदें पार की। उसे बुरी तरह मारा पीटा, करीब एक घंटा वह अपनी हवस बुझाता रहा। लड़की का दर्द तकलीफ देते हुए उसके अंदर के जानवर ने लड़की को बुरी तरह नोचा। लड़की ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, लेकिन उस हैवान को अपने किए का पछतावा तक नहीं हुआ। हैवानियत और दरिंदगी करने के बाद वह घर जाकर सो गया। सुबह पूरे देश ने जो खौफनाक मंजर देखा, लड़कियां सिहर गईं। पोस्टमार्टम, ऑटोप्सी करने वाले डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में दरिंदगी की कहानी बयां की।

मनोचिकित्सकों ने आरोपी संजय रॉय का साइको टेस्ट किया तो पता चला कि संजय बाहर से नॉर्मल आदमी नजर आता है, लेकिन उसके दिल दिमाग में गंदगी भरी है। उसकी प्रवृत्ति एक जानवर जैसी निर्दयी है। इसलिए लड़की के साथ उसने जानवरों जैसा सुलूक किया। कोलकाता केस देखकर लोगों को डर सताने लगा कि वे अपनी बहू-बेटियों, बहनों को रेप और हत्या करने की मानसिकता वाले आदमियों से कैसे बचाएं? आखिर लड़कियों अपना बचाव कैसे करेंगी? कैसे वे पहचान पाएंगी कि इस लड़के या आदमी की नीयत ठीक नहीं है तो इससे बचकर रहना है। इस बारे में मनोचिकित्सक डॉ निमेश देसाई अपनी राय रख रहे हैं, देखिए News24 की स्पेशल रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ