
VIDEO: लगातार 5 हार के साथ कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी सीएसके? समझिए पूरा गणित
IPL 2025 playoffs: आईपीएल 2025 में सीएसके कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी? इस सवाल का जवाब आपको नीचे मिल जाएगा।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
CSK: आईपीएल 2025 में सीएसके की हालत खराब है। अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद सीएसके को लगातार 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा। सीएसके इस बार सबसे कमजोर टीम नजर आ रही है। टीम के बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक खासा कमाल नहीं कर पा रहे हैं। अंक तालिका में सीएसके 2 पॉइंट्स के साथ नंबर 9 पर विराजमान है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिरी आईपीएल 2025 में सीएसके कैसे प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएगी? दरअसल अगर सीएसके को प्लेऑफ 2025 में अपनी जगह बनाना है तो उसे बचे हुए 8 मैच अपने नाम करने होंगे। हालांकि अगर सीएसके 7 मैच जीत जाती है तो उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा। बता दें कि सीएसके के स्टार खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम की कमान एमएस धोनी संभाल रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: