हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्यों LSG से अलग हुए केएल राहुल? संजीव गोयंका पर उठाए गंभीर सवाल

KL Rahu why leave LSG: आईपीएल 2025 से पहले केएल राहुल ने एलएसजी का साथ छोड़ दिया था। इसकी वजह उन्होंने अब बताई है।

विज्ञापन

KL Rahu why Leave LSG: आईपीएल 2025 रिटेंशन में कई टीमों ने अपने कोर खिलाड़ी को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। केकेआर ने अपने नियामित कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज किया था, जबकि दिल्ली ने भी अपने सबसे अहम खिलाड़ी ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था। इसके अलावा एलएसजी ने भी केएल राहुल को रिटेन नहीं किया। हालांकि अब केएल राहुल ने एलएसजी छोड़ने की वजह बताई है।

अपनी ताजा बातचीत में राहुल ने कहा कि मैं नए सिरे से मौका बनाने की तलाश में था। मैं वहां खेलना चाहता था, जहां पर मुझे आजादी मिल सके। जहां टीम का माहौल कुछ अच्छा हो। कभी कभी आपको दूर जाने और अपने लिए कुछ अच्छा खोजने की जरूरत होती है। उन्होंने इशारों ही इशारों में एलएसजी के टीम के माहौल पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल केएल राहुल की आईपीएल 2024 में टीम के मालिक संजीव गोयंका से बीच मैदान पर ही तीखी बहस हो गई थी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: अर्शदीप के पास तीसरे टी20 में ये बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका, छोड़ सकते हैं भुवनेश्वर और बुमराह को पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola