KL Rahul: आईपीएल 2025 में केएल राहुल शानदार लय में नजर आ रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में राहुल ने कमाल किया है। वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से हिस्सा ले रहे हैं। 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स अपना आगामी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। इस मैच में केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। राहुल सबसे तेज 8 हजार टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाड बनने से केवल 43 रन दूर हैं।
केएल राहुल बनेंगे पहले भारतीय?
केएल राहुल अब तक आईपीएल में 132 पारियों में 5054 रन अपने नाम कर चुके हैं। आईपीएल 2025 में वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अब तक वे आईपीएल में पांच अलग-अलग टीमों से आईपीएल खेल चुके हैं। दिल्ली से पहले वे लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी), पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेल चुके हैं। वह पंजाब और एलएसजी के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं।
अब केएल राहुल टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। टी20 क्रिकेट में इंटरनेशनल मैचों, आईपीएल और घरेलू टी20 मुकाबलों के रन शामिल होते हैं। राहुल अब तक 222 टी20 पारियों में 7957 रन बना चुके हैं। यानी आठ हजार रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 43 रन और बनाने हैं, जो वे आज यानी सोमवार को बना सकते हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने सिर्फ 213 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया था। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जिन्होंने 218 पारियों में आठ हजार रन बनाए। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 243 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया।
अगर केएल राहुल आने वाले मैचों में आठ हजार रन पूरे कर लेते हैं, तो वे विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे क्योंकि उन्होंने अभी तक सिर्फ 222 पारियां ही खेली हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 hr agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
5 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 day agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
2 days agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines