falseIPL 2026: CSK नहीं, इस चैंपियन टीम में जा सकते हैं संजू सैमसन, आगामी सीजन से पहले होगा बड़ा 'खेला'
Author: News24 हिंदी
2025-08-17 17:50:03
This browser does not support iframes.
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के आगाज होने में अभी लगभग 7 महीने का समय बचा है। आगामी सीजन से पहले कई बड़े उलटफेर होंगे। इसके अलावा संजू सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का विचार कर चुके हैं। ऐसे में खबरे तेज हैं कि वह सीएसके में शामिल होंगे। लेकिन अब संजू की कहानी में एक नया मोड़ आया है। दरअसल संजू को केकेआर अपने दल का हिस्सा बना सकती है। क्योंकि केकेआर को एक अच्छे कप्तान के अलावा एक बेहतरीन विकेटकीपर की जरूरत है। आईपीएल 2024 का खिताब श्रेयस अय्यर ने केकेआर को जिताया था। लेकिन इसके बावजूद उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था। ऐसे में अब केकेआर को एक अनुभवी कप्तान की जरूरत है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines